Delhi के Ghazipur में लोगों ने किया सड़क जाम, युवक की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

By रितिका कमठान | Mar 10, 2025

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में रविवाद देर रात गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई है। युवक की हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए स्थानीय लोगों ने रोड पर प्रदर्शन किया है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अक्षरधाम-गाजियाबाद रोड पर विरोध किया है। इस विरोध के कारण सड़क पर भारी जाम भी लगा जिससे आवाजाही में परेशानी भी हुई।

दिल्ली के गाजीपुर इलाके में रविवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आर्म्स एक्ट और हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले पर पूर्वी जिले के एडिशनल डीसीपी-1 विनीत कुमार ने कहा, "हमें सूचना मिली थी कि एक शख्स घायल है। जब हम अस्पताल गए तो पता चला कि उसे गोली लगी है। शुरुआती जांच में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है और कई टीमें इस पर काम कर रही हैं।"

एक अन्य प्रदर्शनकारी चौधरी करम सिंह रावत ने कहा, "यह दिल्ली पुलिस और प्रशासन की बात है। अगर वे चाहते तो अब तक हमारे बच्चे को मारने वाले को गिरफ्तार कर लेते। हम इसी वजह से परेशान हैं। रोहिंग्या मुसलमान पैसे लेकर यहाँ बसे हैं। अगर वे चाहते तो पुलिस उन्हें अब तक गिरफ्तार कर लेती। अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हिंसा और खून-खराबा होगा। जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक सड़क जाम रहेगी।" अभी तक हत्या के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।

प्रमुख खबरें

दीमापुर में बेकाबू वाहन की टक्कर से दो किशोरों की मौत, पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा

भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी और नेपाल बाढ़ समेत देश-दुनिया के बड़े समाचार

उर्वरक खरीद को भूमि रिकॉर्ड से जोड़ेगी सरकार, IFMS डिजिटल निगरानी प्रणाली का दायरा बढ़ाया

दिल्ली लक्ष्मी योजना: आरडी की परिपक्वता अवधि 31 जुलाई 2029 तय, दो साल बाद होगी समीक्षा