चांदी की चम्मच के साथ पैदा हुए लोग उड़ाते हैं PM मोदी का मजाक, नड्डा बोले- यह सिर्फ विधायक बनाने का नहीं है चुनाव

By अनुराग गुप्ता | Feb 28, 2022

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जेपी नड्डा ने मिर्जापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव सिर्फ किसी को विधानसभा भेजना का नहीं है, किसी को विधायक बनाने का नहीं है, ये चुनाव उत्तर प्रदेश को मजबूत और नए विकास के रास्ते पर ले जाने का है। 

इसी बीच लॉकडाउन का जिक्र करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी ने कहा कि बिना पैसे के गरीबों के खाते खुलेंगे और जिनकी गारंटी भारत सरकार लेगी। जब कोरोना महामारी में लॉकडाउन लगा तो 20 करोड़ बहनों के खाते में 500-500 रुपए तीन महीने तक पहुंचाया। अभी मैं मछलीशहर में था, वहां के प्रत्याशी के बारे में चर्चा कर रहा था। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हमारा एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है, उसके खाते में मात्र 3,000 रुपए थे। ये भाजपा ही है जो एक गरीब आदमी को विधायक बनाने की ताकत रखती है।

इसे भी पढ़ें: केवल बीस फीसदी लोगों के प्रतिनिधि हैं अखिलेश यादव: गिरिराज सिंह 

उन्होंने कहा कि जब हम कहते हैं कि ग़रीब की चिंता करते हैं तो हम भाषण नहीं देते बल्कि 80 करोड़ की जनता को फ्री राशन देते हैं। 2.5 करोड़ लोगों को बिजली का कनेक्शन मिला। प्रधानमंत्री ने कहा है 56 इंच का सीना चाहिए बिजली पहुंचाने के लिए और उन्होंने बिजली पहुंचाई।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसा कोई गांव नहीं बचा जहां लोग खुले में शौच करते हों... भाजपा ने महिलाओं को सम्मानजनक जीवन दिया। यह सब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किया गया है...हम महिलाओं और गरीबों के कल्याण के लिए काम करते हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi पर Mallikarjun Kharge के बयान के विरोध में BJP का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

गैंगस्टर Himanshu Bhau अमेरिका में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटी Haryana Police

रीवा में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध, Umang Singhar ने दिया ग्रामीणों को समर्थन

María Corina Machado की Venezuela वापसी, 10 महीने के निर्वासन के बाद पहुंचीं स्वदेश