लोगों को हमेशा के लिए हिरासत केंद्रों में नहीं रख सकते, सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को क्यों लगाई फटकार

By अभिनय आकाश | Feb 04, 2025

सुप्रीम कोर्ट ने विदेशी घोषित किए गए लोगों को निर्वासित नहीं करने और उन्हें अनिश्चित काल तक हिरासत केंद्रों में रखने के लिए मंगलवार को असम सरकार और केंद्र को फटकार लगाई। शीर्ष अदालत ने असम सरकार से पूछा कि क्या वह किसी मुहूर्त (शुभ समय) का इंतजार कर रही है और उसे 2 सप्ताह के भीतर हिरासत केंद्रों में रखे गए 63 लोगों का निर्वासन शुरू करने का निर्देश दिया। डिटेंशन कैंपों में अनिश्चितकालीन हिरासत बुनियादी अधिकारों का उल्लंघन है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लोगों को अनिश्चित काल तक हिरासत केंद्रों में नहीं रखा जा सकता।

इसे भी पढ़ें: 6 हफ्ते में रिपोर्ट दे CFSL, CM एन बीरेन सिंह की कथित ऑडियो क्लिप पर SC ने दिया आदेश

शीर्ष अदालत ने असम को हर 15 दिनों में राज्य में हिरासत केंद्रों का दौरा करने के लिए अधिकारियों की एक समिति गठित करने का निर्देश दिया। शीर्ष अदालत इस मामले की सुनवाई 25 फरवरी को करेगी।

प्रमुख खबरें

E20 Fuel विवाद: AAP का बड़ा ऐलान, 8 August से देशभर में शुरू होगा Nationwide Campaign

उपचुनावों का जनादेश: क्या बदल रहा है मतदाता का मिजाज?

Strong Operating Performance: महंगाई के दबाव के बावजूद Godrej Consumer का Net Profit ₹504 करोड़ पार

संसदीय-गतिरोध से नहीं चलेगा लोकतंत्र, संवाद ही है समाधान