प्रशंसक के सेल्फी लेने वाले वीडियो को लेकर लोगों ने की अभिनेता चिरंजीवी की आलोचना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2024

तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी हवाईअड्डे पर सेल्फी लेने का प्रयास कर रहे प्रशंसक को एक तरफ धकेले जाने वाला एक वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सक्रिय एक समूह के निशाने पर आ गए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि घरेलू एयरलाइन की वर्दी में एक प्रशंसक चिरंजीवी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है, लेकिन अभिनेता आगे बढ़ जाते हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि इसके बाद वह प्रशंसक सुपरस्टार के पीछे-पीछे चला, जो हवाई अड्डे पर कुछ देर के लिए रुके। तब प्रशंसक ने उनके साथ फोटो खिंचवाने का पुनः प्रयास किया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि चिरंजीवी प्रशसंक के आग्रह को न स्वीकारकर उसे एकतरफ धकले आगे बढ़ जाते हैं। कुछ लोगों ने अभिनेता के आचरण को ‘भद्दा’ करार दिया जबकि कुछ अन्य यह यह कहते हुए उनका बचाव किया कि उनकी निजता का सम्मान किया जाना चाहिए। एक ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ हवाई अड्डे पर प्रशंसक के साथ चिरंजीवी का भद्दा आचरण।’’

पिछले महीने हवाई अड्डे पर एक दिव्यांग के साथ अन्य अभिनेता नागार्जुन के अंगरक्षक द्वारा कथित रूप से दुर्व्यवहार किये जाने के बाद यह तेलुगु सुपरस्टार की सोशल मीडिया पर आलोचना की गयी थी।

प्रमुख खबरें

Mathematics Problems और Coding में एआई का दबदबा, Sridhar Vembu ने Future Jobs पर जताई चिंता

Vaibhav Suryavanshi को देखने Chepauk में उमड़े 12 हजार दर्शक

Rahul Gandhi 2029 में INDIA गठबंधन का नेतृत्व करेंगे, KC Venugopal का दावा

McDonalds India X Handle Hack! इंटर्न का बिना सैलरी काम कराने का सनसनीखेज आरोप