कोरोना वायरस से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं: नीतीश कुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2020

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना वायरस को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अनुरोध किया कि वे कोरोना वायरस के संबंध में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिये गये हैं और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें: PK का नीतीश पर तंज, पूछा- डेढ घंटे के भाषण में दिल्ली हिंसा का जिक्र क्यों नहीं किया?

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि वे जिलाधिकारियों को कोरोना वायरस के संदर्भ में सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की बैठक करने के लिए निर्देशित करें। उन्होंने कहा कि सभी पंचायती राज सदस्यों, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका, हेल्थ केयर वर्कर को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया जाय, जिससे वे आमलोगों को फायदा पहुंचा सकें।

प्रमुख खबरें

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga