अफ्रीकी देशों से आए लोग मंकीपॉक्स जैसे लक्षणों की जानकारी दें: तमिलनाडु सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2022

तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु)। तमिलनाडु सरकार ने अफ्रीकी देशों सहित विभिन्न देशों से आए लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें मंकीपॉक्स जैसे लक्षण महसूस हों तो वे इसकी जानकारी स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी को दें। एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह बात कही। स्वास्थ्य विभाग के सचिव जे. राधाकृष्णन ने कहा कि सरकार द्वारा स्थापित निगरानी तंत्र कोविड-19 मामलों का पता लगाने और इनकी रोकथाम में सक्षम है।

इसे भी पढ़ें: लापता हुआ नेपाली विमान का मिला सुराग, चार भारतीयों समेत 22 लोग थे सवार

अधिकारी ने कहा कि लोगों को सतर्क रहना होगा और कोविड-19 नियमों का पालन करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा, हमें बताया गया है कि बीमारी गंभीर नहीं होगी, लेकिन हमें इसे रोकने के लिए सावधान रहना होगा। अब तक, देश में मंकीपॉक्स से संबंधित कोई मामला सामने नहीं आया है।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन