कर्नाटक में बाढ़ की संभावना वाले गांवों के लोगों को स्थानांतरित किया जाएगा: सीएम येदियुरप्पा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि बाढ़ की संभावना वाले गांवों के निवासियों को नजदीकी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा क्योंकि राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ मानसून दस्तक दे चुका है। राज्य सरकार के अनुसार, राज्य में 1,710 बाढ़ संभावित गांव हैं। बीस जिलों, कर्नाटक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, हमने बाढ़ की संभावना के मद्देनजर जिला अधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। हमें यह सुनिश्चित करना है कि आने वाले दिनों में कोई और नुकसान न हो और बाढ़ संभावित गांवों के लोगों को नजदीकी ऊंचाई वाले स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए।

इसे भी पढ़ें: केरल में कोविड-19 के 12 हजार से अधिक नये मामले, 115 और मरीजों की मौत

बाद में जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि पहली बार राज्य बाढ़ प्रबंधन कार्य योजना-2021 तैयार की गई है। विज्ञप्ति के अनुसार 1,710 गांवों को बाढ़ संभावित ग्रामों के रूप में चिन्हित किया गया है और ग्राम पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन कार्य योजना तैयार कर इसके क्रियान्वयन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत