करतारपुर साहिब में पाकिस्तानी मॉडल के फोटोशूट को देख भड़के लोग, कही यह बात

By टीम प्रभासाक्षी | Nov 29, 2021

करतारपुर गुरुद्वारा साहिब में पाकिस्तानी मॉडल के फोटो शूट से बवाल खड़ा हो गया है। पाकिस्तानी मॉडल एक विज्ञापन के लिए शूट कर रही थी। इस दौरान ये तस्वीरें ली गईं।  दरअसल, पाकिस्तान में महिलाओं के कपड़े बेचने के लिए एक ऑनलाइन स्टोर है जिसका नाम मन्नत है। पाकिस्तानी मॉडल ने इसी मन्नत स्टोर के ब्रांड के  विज्ञापन में फोटोशूट करवाए। तस्वीरों में दिख रहा है कि मॉडल नंगे सिर मतलब कि बिना सिर पर पल्लू के फोटोशूट करा रही है और बैकग्राउंड में गुरुद्वारा साहिब परिसर है।

इसे भी पढ़ें: करतारपुर कॉरिडोर के खुलने से 73 साल बाद मिले दो बिछड़े दोस्त, भावुक हुआ पल 

आपको बता दें कि गुरुद्वारे में नंगे सिर कोई नहीं जाता जब भी गुरुद्वारे में जाया जाता है तो सिर पर रुमाल बांधा जाता है और महिलाएं पल्लू लेकर गुरुद्वारे में प्रवेश करती हैं। जिन मॉडल को लेकर यह सारा बवाल खड़ा हुआ है, उन पाकिस्तानी मॉडल का नाम सुलेहा है। उनके इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को डालने के बाद यूजर्स भी भड़क गए। वायरल तस्वीरों पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने प्रतिक्रिया देते हुए, इसे बेहद आपत्तिजनक बताया और कहा कि इससे हमारी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मसले को पाकिस्तान इवैक्युर्ड ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर अमर अहमद के सामने भी उठाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Ibrahim Zadran बने अफगानिस्तान के नए T20I कप्तान, दबाव में सही फैसले लेने पर जोर

Haryana के Nuh में अवैध डेयरियों पर छापा, 7500 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद

Kanpur Police ने 5600 करोड़ के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 2 अरेस्ट

BRICS Summit में अनाज व्यापार मंच और चार किसान केंद्रित पहलों को मिली मंजूरी