Mumbai Rains | मुंबई में लौटी रौनक, धूप खिलने से मिली बड़ी राहत, जनजीवन पटरी पर लौटा

By Renu Tiwari | Aug 22, 2025

मुंबई में एक सप्ताह तक रोज बादल छाये रहने और बारिश की मार झेलने के बाद लोगों को महानगर के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन धूप खिलने से राहत मिली। मुंबई के अधिकांश हिस्सों में बृहस्पतिवार को दोपहर तक तेज धूप खिली रही लेकिन शाम तक आसमान में फिर बादल छा गए। कुछ जगहों पर तेज बौछारों के अलावा बारिश न के बराबर हुई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मध्य और पश्चिमी रेलवे की उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं और बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांस्पोर्ट (बेस्ट) बसों सहित सार्वजनिक परिवहन सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | पर्दे पर दिखेगा सोनम बाजवा और हर्षवर्धन राणे का रोमांस, 8 साल बाद साथ आएंगे 'बाहुबलि और देवसेना'

 

हालांकि, यात्रियों ने कुछ ट्रेनों के देरी से चलने की सूचना दी है। मुंबई की सड़कों और राजमार्गों पर वाहनों का आवागमन भी सामान्य रहा। बारिश की तीव्रता बुधवार के बाद से घटने लगी और जनजीवन वापस पटरी पर लौट आया। आर्थिक राजधानी में कई दिनों तक हुई भारी बारिश से सड़कें और रेल पटरियां जलमग्न हो गई थीं तथा उड़ानों एवं ट्रेन सेवाओं पर असर देखने को मिला था।

इसे भी पढ़ें: क्या भाजपा में शामिल होंगे डीके शिवकुमार? अटकलों के बीच कांग्रेस नेता ने दिया यह जवाब

 

मंगलवार शाम मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई में अधिक भीड़ वाली दो मोनोरेल ट्रेन स्टेशनों के बीच फंस गईं, जिसके बाद 782 यात्रियों को बचाया गया था। मुंबई और उसके महानगरीय क्षेत्र सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हुई बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। जलभराव के कारण सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और फसलों को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा।

प्रमुख खबरें

Sydneys Bondi Beach Shooting | सिडनी के बोंडी बीच पर मनाया गया खूनी हनुक्का! दो बंदूकधारियों ने ली 16 लोगों की जानें, आतंकी हमला घोषित

Sydney Bondi Beach पर आतंकी हमला: हनुक्का कार्यक्रम में फायरिंग, 11 की मौत

दिल्ली की हवा फिर जहरीली: AQI 459 के साथ ‘सीवियर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण

नशा, न्यायिक सुधार और रोस्टर व्यवस्था पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की बेबाक राय — जानिए क्या कहा?