जनता ने दिखाया 'डबल इंजन सरकार' पर भरोसा: केंद्रीय मंत्री सिंधिया

By सुयश भट्ट | Mar 10, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में ग्वालियर शहर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह साफ है कि डबल इंजन वाली सरकार देश की जनता, उनके भरोसे और उनकी प्रगति के लिए हमेशा खड़ी रहती है।

इसे भी पढ़ें:4 राज्यों में बीजेपी की बढ़त, बीजेपी विधायकों ने CM शिवराज का कराया मुंह मीठा 

सिंधिया ने यह भी कहा कि शहर में देश का पहला ड्रोन स्कूल शुरू किया जाएगा। देश में नई तकनीक पेश की जाएगी। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई मंत्री मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया आज मध्यप्रदेश के पहले ड्रोन स्कूल का भी शुभारंभ करेंगे। इसको लेकर भी उन्होंने कहा है कि जो 3 महीने पहले हमने संकल्प लिया था वह पूरा कर रहे है। ग्वालियर में एक नया ड्रोन स्कूल खोलने का आज वह संकल्प पूरा हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Dylan Sprouse और Barbara Palvin बने माता-पिता, लेबर डे पर घर आई नन्हीं राजकुमारी, पहली क्यूट तस्वीर वायरल!

SEBI ने Vinod Adani और 11 पक्षों को दी राहत, शेयरधारिता मामले में बंद की जांच

Rabi Campaign 2026: 10 राज्यों को 1,082 Crore Fund, Shivraj बोले- किसान हित ही एकमात्र Priority

अमेरिकन ड्रीम्स पर बड़ा ग्रहण: भारतीयों के लिए US Visa का इंतजार पहुंचा 346 दिन, टूरिस्ट और कारोबारियों के सामने क्यों गहराया संकट?