ओणम की छुट्टियों के बाद लोगों को ज्यादा सचेत रहना होगा : केरल की स्वास्थ्य मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2021

तिरुवनंतपुरम। केरल में ओणम की छुट्टियों के बाद 24 अगस्त से सभी दफ्तर और संस्थान खुल रहे हैं, ऐसे में कोविड की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर राज्य के लोगों को अगले चार सप्ताह तक ज्यादा सचेत रहना होगा। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने सोमवार को बताया कि स्वास्थ्य विभाग की मंगलवार को आपात बैठक बुलायी गयी है, जिसमें ओणम की छुट्टियों के बाद सभी दुकानों और व्यवसायों से पाबंदी हटने के बाद की स्थिति पर विचार किया जाना है। उन्होंने कहा, ‘‘दुकानों को हमेशा के लिए बंद नहीं रखा जा सकता है क्योंकि सरकार को जीवन और जीविका की भी रक्षा करनी है।’’

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को बाहर निकालने के लिए तीन सैन्य विमान भेजेगा जापान

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सभी का टीकाकरण करके उन्हें सुरक्षित रखने का प्रयास कर रही है, लेकिन किसी को भी सिर्फ इसलिए लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए क्योंकि उन्हें टीका लग चुका है। मंत्री ने कहा, ‘‘हाल के अध्ययन में यह बात सामने आयी है कि टीका लगवा चुके लोग अगर सचेत ना रहे तो उनके डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है। इसलिए सभी को ध्यान रखना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट