भाजपा के गुजरात किले में सेंध लगाने में लोगों ने आप की मदद की, अगली बार जीत की उम्मीद: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2022

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गुजरात किले में सेंध लगाने में मदद के लिए राज्य के लोगों को बृहस्पतिवार को धन्यवाद दिया और अगले विधानसभा चुनाव में राज्य में अपनी पार्टी की जीत की उम्मीद जताई। केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में कहा कि हालांकि आप ने गुजरात में ज्यादा सीट नहीं जीती हैं लेकिन उसे मिले मतों ने उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने में मदद की।

इसे भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: सोनिया गांधी का 4 दिवसीय राजस्थान दौरा, राहुल, प्रियंका रणथंभौर पहुंचे

उन्होंने कहा, उम्मीद है, अगली बार हम इसे जीतने में सफल होंगे। केजरीवाल ने यह भी कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उनकी पार्टी और नेताओं ने कभी भी कीचड़ उछालने या गाली-गलौज की राजनीति नहीं की। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केवल सकारात्मक चीजों और दिल्ली तथा पंजाब में पार्टी द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बात की, जहां आप सत्ता में है।

प्रमुख खबरें

MLC Elections में Congress को मिली शून्य सीटें, BJP नेताओं ने साधा निशाना

Siang Dam विवाद: AITF ने शांति बहाली के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई

Delhi Voter List में नाम जुड़वाने के लिए 2.71 लाख से अधिक फॉर्म-6 आवेदन मिले

Samrat Choudhary ने Patna में निकाली पदयात्रा, Tejashwi Yadav का पलटवार