बॉलीवुड में लोग प्रतिभा के आधार पर सफल हुए हैं, धर्म के आधार पर नहीं: शिवसेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2020

मुंबई। शिवसेना ने शनिवार को कहा कि भारतीय फिल्म उद्योग की आधारशिला एक महाराष्ट्रिय दादासाहेब फाल्के द्वारा रखी गई थी और फिल्म जगत में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा के बल पर सफलता अर्जित की है न कि धर्म के बल पर। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में छपे संपादकीय में यह टिप्पणी अभिनेत्री कंगना रनौत के उस ट्वीट की पृष्ठभूमि में की गई जिसमें रनौत ने कहा था कि उन्होंने “इस्लाम के प्रभुत्व” वाले फिल्म उद्योग में अपना “जीवन और करियर” दांव पर लगाया तथा रानी लक्ष्मीबाई एवं छत्रपति शिवाजी महाराज पर फिल्में बनाईं। संपादकीय में कहा गया कि फाल्के द्वारा रखी गई आधारशिला का फल आज पूरे देश से आए कलाकारों को मिल रहा है। सामना में कहा गया, “मुंबई में इस उद्योग में अपना भाग्य आजमाने जो आता है वह पहले फुटपाथ पर सोता है और फिर जुहू, पाली हिल और मालाबार हिल में बंगला बनाकर रहने चला जाता है। यह सभी लोग इस शहर और राज्य के हमेशा आभारी रहे हैं जिसने उन्हें उनके सपनों को सच करने का अवसर दिया। उन्होंने मुंबई को कभी धोखा नहीं दिया और शहर के विकास में अपना योगदान दिया।” 

इसे भी पढ़ें: शिवसेना से महाभारत, कंगना का कुरुक्षेत्र तैयार! लगा दिया 'हर हर महादेव' का नारा

मुखपत्र में कहा गया, “बहुत से कलाकारों को भारत रत्न और निशान ए पाकिस्तान से नवाजा गया है।” संयोग से, कई साल पहले जब दिलीप कुमार ने निशान ए पाकिस्तान स्वीकार किया था तब शिवसेना ने इसका मुखर होकर विरोध किया था। संपादकीय में यह भी कहा गया कि मुंबई फिल्म उद्योग लाखों लोगों को रोजगार देता है। उद्योग में “खानों” के प्रभुत्व पर संपादकीय में कहा गया कि एक समय में फिल्म उद्योग में पंजाबियों और महाराष्ट्रियन लोगों का प्रभुत्व था।

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें

उत्तराखंड पुलिस को मिले नए प्रतीक चिह्न और वर्दी, CM Pushkar Singh Dhami ने किया अनावरण

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार