दिल्ली की जनता तय करे, कर्मठ सरकार चाहिए या धरना सरकार चाहिए: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2020

नयी दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले पांच साल में अरविंद केजरीवाल ने एक भी चुनाव नहीं जीता है और दिल्ली की जनता को यह तय करना है कि अगले पांच साल के लिए नरेन्द्र मोदी जी की तरह काम करने वाली सरकार चाहिए या धरना प्रदर्शन करने वाली सरकार चाहिए। दिल्ली के मटियाला क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘पिछले पांच साल में केजरीवाल ने एक भी चुनाव नहीं जीता। पहले वाराणसी में हारे, हरियाणा में हारे, पंजाब में हारे, एमसीडी चुनाव में हारे, फिर लोकसभा चुनाव में भी सारी सीटें हार गए। एक चुनाव जिताने के बाद सारे चुनाव दिल्ली की जनता ने उन्हें हराए हैं।’’उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद दिल्ली की जनता वोट डालकर दिल्ली की नई सरकार तय करने वाली है। शाह ने कहा कि आपका एक वोट ये तय करेगा कि पांच साल के लिए मोदी जी की तरह काम करने वाली सरकार चाहिए या धरना प्रदर्शन करने वाली सरकार चाहिए? ये आपको तय करना होगा।

शाह ने कहा कि भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के गरीबों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। लेकिन केजरीवाल सरकार के कारण ये योजना दिल्ली के लोगों को नहीं मिली। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को डर है कि अगर इस योजना से गरीब को फायदा होगा, तो वो मोदीजी को वोट दे देगा उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को हम अधिकृत कर देंगे। लेकिन हमेशा इस काम में अड़ंगा लगाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के करीब 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों को पांच हजार रुपये में अपने घर का मालिकाना हक देने का काम किया है। शाह ने कहा, ‘‘मैं केजरीवाल को याद कराने आया हूं कि भइया केजरीवाल! आपने जो वादे किए थे वो आप तो भूल गए लेकिन वो वादे न दिल्ली की जनता भूली है और न ही भाजपा के कार्यकर्ता भूले हैं।’’ उन्होंने सवाल किया कि जरा बताएं कि कितने स्कूल बनाए, कितने सीसीटीवी कैमरा लगाए, कितने डीटीसी की बसें लाए। शाह ने कहा कि आज पूरे भारत में सबसे खराब पानी दिल्ली की जनता को मिल रहा है। यमुना जी को स्वच्छ करना आप के बूते की बात नहीं है। हम यमुना स्वच्छ करेंगे।

प्रमुख खबरें

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation