हरियाणा की जनता लगातार तीसरी बार कमल पर मुहर लगाकर BJP की सरकार बनायेगी : Ramkumar Kashyap

By Prabhasakshi News Desk | Sep 16, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इन्द्री सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामकुमार कश्यप ने कहा कि पूरे प्रदेश में बीजेपी के पक्ष में लहर चल रही है। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में भाजपा का प्रत्येक प्रत्याशी रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगा और हरियाणा में तीसरी बार कमल का फूल खिलेगा। भाजपा प्रत्याशी रामकुमार कश्यप चुनावी कार्यालय में कश्यप समाज के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज ने हमेशा उन्हें आशीर्वाद दिया है और इस बार भी वह उनका आशीर्वाद लेने आए हैं। 

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद एवं जातिवाद की राजनीति की है। नौकरियों के नाम पर कांग्रेस ने हमेशा लोगों को बहकाया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जनता ने तीसरी बार फिर से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। भाजपा प्रत्याशी रामकुमार कश्यप ने लोगों से वोट की अपील करते हुए कहा कि वह आने वाले 5 अक्तूबर को कमल के निशान के सामने का बटन दबाकर उन्हें विधानसभा चंडीगढ़ भेजें।

प्रमुख खबरें

Gorakhpur में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी संतोष मिश्रा गिरफ्तार

दिशा सालियान मामले में Sanjay Raut का आरोप, ठाकरे परिवार को फंसाने के लिए दूसरों का इस्तेमाल

DUSU Election में ABVP ने NSUI को 3-0 से हराया, छात्र सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा

Chess Olympiad: D Gukesh और Arjun Erigaisi की जीत से भारत ने Spain को 3-1 से हराया