जम्मू कश्मीर के लोगों का समग्र विकास मोदी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में कार्यान्वित की जा रहीं अनेक विकास परियोजनाओं की शुक्रवार को समीक्षा की और कहा कि केंद्रशासित प्रदेश की जनता का समग्र विकास और कल्याण मोदी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में केंद्र सरकार की योजनाओं की पहुंच 90 प्रतिशत तक हैं। इसकी सराहना करते हुए उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण अभियान में राज्य की 76 प्रतिशत आबादी को टीका लगाये जाने, वहीं चार जिलों में तो शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा तथा उनकी टीम को भी सराहा।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के मसले पर उच्चस्तरीय बैठक, NSA डोभाल सहित खुफिया एजेंसियों के प्रमुख रहे मौजूद

उन्होंने अधिकारियों को पंचायती राज संस्थानों तथा शहरी स्थानीय निकायों को मजबूत करने के लिए सदस्यों को तत्काल प्रशिक्षण दिलाने, उनके बैठने की उचित व्यवस्था करने तथा सुगम कामकाज के लिए बेहतर उपकरण और अन्य संसाधन मुहैया कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही गृह मंत्री ने पंचायत सदस्यों को देश के अनेक हिस्सों का दौरा करने का भी निर्देश दिया ताकि उन्हें देश की विकसित पंचायतों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने अधिकाधिक लोगों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए इस योजना का दायरा बढ़ाने पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने कृषि में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल की बात रखी ताकि किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सके और हर जिले में कम से कम एक कृषि आधारित उद्योग खोला जा सके। शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सेब की गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ाने के लिए काम किया जाना चाहिए ताकि सेब किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य मिले।

प्रमुख खबरें

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव