देश के लोगों जाग जाओ... PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने क्यों कहा ऐसा?

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2025

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आज का दिन न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरे देश के लिए काला दिन है। आज के दिन संसद में देश के संविधान की धज्जियां उड़ा दी गई थी। सरकार ने बहुमत का इस्तेमाल करके जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35A खत्म कर दिया था। मैं अपने देश के लोगों से कहना चाहती हूं कि जाग जाओ। आज  नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनुच्छेद 370 को हटाए जाने की छठी वर्षगांठ पर इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 

इसे भी पढ़ें: Sansad Diary: SIR को लेकर संसद में हंगामा जारी, शिबू सोरेन के सम्मान में राज्यसभा कल तक सस्पेंड

लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार, 8 अगस्त को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई करेगा। वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई के समक्ष इस मामले का उल्लेख किया और कहा कि इसे 8 अगस्त के लिए सूचीबद्ध दिखाया गया है। गोपाल शंकरनारायणन ने अनुरोध किया कि इस मामले को उस दिन की सूची से न हटाया जाए। रिपोर्ट के अनुसार, न्यायमूर्ति गवई ने अनुरोध स्वीकार कर लिया। 

प्रमुख खबरें

Washington में Kim Jung-kwan की अहम बैठक, South Korea ने Semiconductors पर निवेश की खबरों का किया जोरदार खंडन

NRIs को बड़ी राहत: SEBI के नए KYC नियमों से India में आएगा टिकाऊ Foreign Capital, बोले Nithin Kamath

23 साल बाद Emraan Hasmi की जबरदस्त वापसी, Awarapan 2 की सफलता पर पत्नी परवीन ने कही दिल छू लेने वाली बात

Ankit Sharma Murder Case: जावेद की उम्रकैद के खिलाफ अपील पर Delhi High Court ने पुलिस से मांगा जवाब