Ruby Benefits: इन राशि के जातकों को धारण करना चाहिए माणिक रत्न, मान-सम्मान में होगी वृद्धि

By अनन्या मिश्रा | Aug 19, 2024

ज्योतिष शास्त्र में रत्नों को विशेष महत्व बताया गया है और सभी रत्नों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है। अगर व्यक्ति अपनी राशि के हिसाब के रत्न धारण करते हैं, तो उनको शुभ फल की प्राप्ति होती है और परेशानियों का अंत होता है। बता दें कि माणिक रत्न को धारण करने से जातक के सौभाग्य में वृद्धि होती है। ऐसे में हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं कि किस राशि के जातकों को माणिक रत्न धारण करना चाहिए।


मेष राशि

मेष राशि के जातक माणिक रत्न धारण कर सकते हैं। मेष राशि का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। वहीं माणिक भी सूर्य का रत्न माना जाता है। इस रत्न को धारण करने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है, जिसके फलस्वरूप इस राशि के जातकों को कई लाभ मिल सकते हैं। इस रत्न को धारण करने से जातक के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और शत्रुओं पर विजय मिलती है। माणिक रत्न को धारण करने से मेष राशि के जातकों को ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: Weekly Love Horoscope 19 to 25 August 2024: कन्या समेत 3 राशियों के प्यार पर संकट! पार्टनर से होगी बहस, प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह?


सिंह राशि

माणिक रत्न धारण करना सिंह राशि वालों के लिए शुभ माना जाता है। सिंह राशि का स्वामी ग्रह भी सूर्य होता है और माणिक सूर्य का रत्न माना जाता है। सिंह राशि के जातकों द्वारा इस रत्न को धारण करने से उनके मान-सम्मान में वृद्धि होती है और साहस व पराक्रम बढ़ता है। इसके अलावा रोग-दोष से छुटकारा मिलता है और कुंडली में स्थित ग्रह बाधाओं को दूर करने के लिए सिंह राशि के जातकों को माणिक रत्न धारण करना चाहिए। इस राशि के जातकों को रविवार के दिन सोने या तांबे की अंगूठी में माणिक रत्न को धारण करना चाहिए।


धनु राशि

इस राशि के जातकों के लिए भी माणिक रत्न धारण करना शुभ माना जाता है। गुरु और सूर्य ग्रह धनु राशि के मित्र ग्रह हैं। ऐसे में इस रत्न को धारण करने से जातक के ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होती है और सुख-समृद्धि के साथ भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। हालांकि धनु राशि के जातक माणिक रत्न पहनने से पहले पूजा-पाठ और शुद्धिकरण अवश्य करवा लें। तभी इस रत्न को धारण करने से लाभ मिल सकता है।


कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह रत्न धारण करना शुभ फलदायी माना जाता है। चंद्रमा और सूर्य ग्रह कर्क राशि के मित्र माने जाते हैं। ऐसे में इस रत्न को धारण करने से कर्क राशि के जातकों को मानसिक और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। वहीं यदि कुंडली में ग्रह दोष हैं, तो उससे भी छुटकारा मिलता है। वहीं यदि आपके जीवन में किसी तरह की परेशानी है, तो माणिक रत्न को धारण करने से परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी