Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में इन राशि वालों पर बरसेगी माता रानी की कृपा, दूर हो जाएंगे सभी कष्ट

By प्रिया मिश्रा | Mar 30, 2022

हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होगी। इस बार नवरात्रि 02 अप्रैल 2022 (शनिवार) से शुरू हो रहे हैं और 11 अप्रैल 2022 (सोमवार) को नवमी मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिनों में माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने से विशेष लाभ होता है। नवरात्रि में जप, तप और पूजा-आराधना करने से माता भक्तों पर प्रसन्न होती हैं और उन्हें सुख-वैभव का आशीर्वाद देती हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ राशियों को चैत्र नवरात्रि में माया रानी के आशीर्वाद से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां-

मेष राशि के जातकों को चैत्र नवरात्रि में माता रानी के आशीर्वाद से खुशियां मिलेंगी। इस दौरान आप जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे उसमें आपको सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी। पूर्व में किए गए परिश्रम का फल आपको मिलेगा। इस दौरान आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को नवरात्रि में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापारी जातकों को कारोबार में मुनाफा होगा। इस दौरान आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपके आत्मविश्वास के वृद्धि होगी।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए चैत्र नवरात्रि में बेहद शुभ योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको कोई अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। आपको अपना अटका हुआ धन प्राप्त होगा। इस दौरान आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं जिससे आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय अनुकूल रहेगा।

इसे भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2022: इस दिन से शुरू हो रही हैं चैत्र नवरात्रि, जानें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और विधि

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए चैत्र नवरात्रि काफी शुभ साबित होगी। इस दौरान आप आर्थिक रूप से सक्षम होंगे। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से धन लाभ होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय अच्छा कहा जा सकता है। आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए चैत्र नवरात्रि बेहद शुभ रहेगी। इस दौरान आपके आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान आपके प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

CUET UG Result 2026: खत्म होने वाला है लाखों छात्रों का इंतजार, NTA किसी भी वक्त जारी करेगा रिजल्ट

Bharat Innovates in France: Piyush Goyal ने फ्रांस में गिनाईं न्यू इंडिया की उपलब्धियां, बोले- Innovation हमारी संस्कृति

Hormonal Imbalance है Mood Swings की वजह? Diet और Fitness से ऐसे करें कंट्रोल

France में Bharat Innovates का भव्य आगाज, PM Modi बोले- हमारी Startup क्रांति को मिला ग्लोबल मंच