Uttarakhand : मुख्यमंत्री धामी के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के दो गांवों के लोग मतदान के बहिष्कार पर अडिग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2024

चंपावत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के दो गांवों के लोग अधिकारियों के समझाने के बावजूद लोकसभा चुनाव में मतदान के बहिष्कार के अपने निर्णय पर अडिग हैं। लंबे समय से गांव तक सड़क की मांग कर रहे कोट अमोड़ी और सैदर्का गांवों के लोगों का कहना है कि अपनी अनदेखी के कारण उन्होंने चुनाव के बहिष्कार का फैसला किया है। दोनों गांवों में करीब 200 मतदाता हैं। प्रशासन द्वारा शुक्रवार को मतदान के दिन भी उन्हें मनाने का प्रयास किया गया लेकिन वे नहीं माने। 

प्रमुख खबरें

Kerala Rain Havoc | केरल में कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से 5 की मौत और 2 लापता

Russia Parliamentary Elections: पुतिन की United Russia पार्टी शुरुआती रुझानों में 58 प्रतिशत वोटों के साथ आगे

International Day of Peace: वैश्विक सद्भाव और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए खास है 21 सितंबर

Ramanagara में POCSO आरोपी शिक्षक ने SP ऑफिस की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दी