UP की जनता सरकार से नाराज, 400 सीटें जीत लेगी सपा: अखिलेश यादव

By अंकित सिंह | Aug 05, 2021

अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने है। उत्तर प्रदेश विधानसभा की तैयारियों में समाजवादी पार्टी जुट गई है। इसी कड़ी में आज अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रा शुरू की। अखिलेश यादव की यह साइकिल यात्रा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ है। समाजवादी पार्टी के नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनता की नाराजगी से लगता है कि उत्तर प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 400 सीटें जीत लेगी। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार से जनता नाराज है। चुनाव आते ही दलित और मुस्लिम याद आने लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि हम उत्तर प्रदेश को नई दिशा देना चाहते हैं। अखिलेश ने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ की सरकार कोरोना काल में असफल रही। लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणापत्र में 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा था। आज उत्तर प्रदेश का किसान जानना चाह रहा कि काले क़ानून के बाद, जिस तरह से मंड़ी बंद हो चुंकी हैं, क्या उनकी आय दोगुनी हई? आज भी किसानों के गन्ने का बकाया है।

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन