मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों से लोगों का भरोसा उठा: प्रियंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों से लोगों का भरोसा उठ चुका है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘ भारतीय लोग अपना पैसा देश में रखना नहीं चाहते, व्यवसायों में निवेश नहीं करना चाहते। बाहर से निवेश आ नहीं रहा।’’

प्रियंका ने सवाल किया, ‘‘भाजपा सरकार की ये कौन सी आर्थिक नीतियाँ हैं जिस पर से सबका भरोसा उठ चुका है?’’ उन्होंने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक इस साल जुलाई के महीने में भारतीयों ने उदारीकृत प्रेषण योजना यानि लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (एलआरएस) के तहत 1.69 अरब डॉलर विदेश भेजे हैं। यह अब तक की विदेश भेजे जाने वाली सबसे ज्यादा राशि है।

प्रमुख खबरें

Nutrifresh दक्षिण भारत में 150 एकड़ फार्म के लिए 225 करोड़ रुपये करेगी निवेश

8 दिन की CBI रिमांड खत्म, Mahadev App मामले में सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक जेल में रहेगा

Omar Abdullah ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, अनंतनाग में मांगा वंदे भारत का स्थायी स्टॉप

China के सारे दुश्मन Philippines में क्यों एकत्रित हो रहे हैं? Quad Summit में Modi-Trump कौन-सा बड़ा फैसला करने वाले हैं?