मंहगाई की मार से जनता त्रस्त उधर भाजपा में चल रहा शिवराज हटाओ अभियान- जीतू पटवारी

By दिनेश शुक्ल | Jun 07, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना काल में जिस प्रकार नकली रेमडेसिविर बेंची गई, वही अब नकली बीज और नकली खाद बाजार में बेंची जा रही है। प्रदेश की जनता और किसान परेशान है कोरोना के बाद अब मंहगाई की मार झेलने को मजबूर है। यह बात मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी का कहना है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में स्थापित होंगे 101 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट्स

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश में चल रही जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में कोरोना काल के दौरान स्वस्थ्य व्यवस्था सम्हालने वाले डॉक्टरों की माँग क्यों नहीं मान रही उसने सीधे संवाद क्यों नहीं जा रहा। सरकार कोर्ट के माध्यम से मामला निपटने की जगह डॉक्टरों से बात कर हल निकाले क्योंकि लोग पहले से ही कोरोना से परेशान  है और अब स्वस्थ्य व्यवस्था भी चरमरा रही है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बढ़ाए जाएगें रोजगार के अवसर, शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया होगी पुनः प्रारंभ

जीतू पटवारी ने इस दौरान प्रदेश में भाजपा में नेताओं की मुलाकात और चल रही हलचल पर कहा कि चोरी से हासिल की गई सत्ता को पाने के लिए बीजेपी नेता आपस में ही नूरा कुश्ती कर रहे है। भाजपा में इस समय शिवराज हटाओ अभियान चला रहा है। क्योंकि शिवराज सिंह चौहान अकेले ही सत्ता का सुख ले रहे है, जिसको सभी भाजपा नेता बांटने के लिए अभियान छेड़े हुए है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने सीलमपुर में PWD CCTV का DVR चुराने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया

Shree Cement का Q1 Results: पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 17.48% घटकर 531 करोड़ रुपये रहा

Jamshedpur FC ने फीस जमा करने की समयसीमा चूकी, ISL 2026-27 सत्र से बाहर

Bombay High Court का FDA को निर्देश: मंत्रालय कैंटीन को दें नोटिस, पक्षपात पर फटकार