Gulkand for Constipation: कब्ज की समस्या से परेशान लोग डाइट में शामिल करें गुलकंद, ऐसे करें इसका सेवन

By अनन्या मिश्रा | Apr 11, 2025

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद की सेहत का ख्याल रखना काफी मुश्किल हो गया है। वहीं गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से कब्ज की समस्या होना बेहद आम है। लेकिन अगर कब्ज की समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो यह मुश्किल पैदा कर सकती है। अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो इसकी वजह से पेट में भारीपन, डकार और ब्लोटिंग की शिकायत रहती है। तो आप इस समस्या से बचने के लिए अपनी डाइट में गुलकंद शामिल कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इसको आप डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं।


कब्ज में फायदेमंद गुलकंद

बता दें कि गुलकंद एक आयुर्वेदिक सुपरफूड है, जोकि हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने का काम करता है और कब्ज से भी राहत दिलाता है। गुलकंद में प्राकृतिक रूप से फाइबर पाया जाता है, जोकि आंतों की सफाई में सहायता करता है। यह स्टूल को सॉफ्ट बनाने के साथ उसको आसानी से पास करने में भी सहायता करता है।

इसे भी पढ़ें: Baby Diet: शिशुओं को ठोस आहार देना शुरू करने से पहले जान लें सही तरीका, अच्छे से होगा बच्चे का पोषण


गुलकंद की तासीर ठंडी होती है और यह आंतों में जलन को भी कम करता है। यह गैस और एसिडिट की समस्या से भी राहत दिला सकता है।


यह आंतों में गुड बैक्टीकिया को बढ़ाता है, जिससे डाइजेस्टिव हेल्थ बेहतर होता है। वहीं गुलकंद हानिकारक बैक्टीरिया को रोकता है और पेट संबंधी समस्याओं को कम करता है। वहीं जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या रहती है, उनको गुलकंद का सेवन करने से बचना चाहिए।


कैसे खाएं गुलकंद

आप रात में एक चम्मच गुलकंद का गुनगुने दूध के साथ सेवन करें। इससे कब्ज की समस्या से राहत मिलने लगेगी।

वहीं अगर आप दूध नहीं पीते हैं तो एक चम्मच गुलकंद को गुनगुने पानी में मिलाकर रात में सोने से पहले पी सकते हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha Elections 2026 | राज्यसभा चुनाव का ऐलान, 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को होगी वोटिंग

AI Summit India 2026 | एआई समिट एक्सपो में विवाद! रोबोटिक डॉग को लेकर गलगोटिया विश्वविद्यालय का स्टॉल खाली कराया गया

सभी AI Summit में बिजी थे तभी भारत आ पहुंचा रूस का भयंकर युद्धपोत, चौंक गए सभी!

मोदी की गाड़ी में बैठकर मैक्रों बोले- जय हो, तस्वीर हुई Viral