केदारनाथ धाम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का चौरासी परिसर में लोगों ने देखा सीधा प्रसारण

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 05, 2021

भरमौर। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल केदारनाथ धाम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को एलईडी वॉल के माध्यम से ऐतिहासिक चौरासी प्रांगण में लोगों ने देखा । कार्यक्रम में वन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री राकेश पठानिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे ।

इसे भी पढ़ें: मंडी के बाबा भूतनाथ मंदिर से श्री केदारनाथ धाम के लाइव दर्शन

 इस दौरान विशेष तौर पर विधानसभा उपाध्यक्ष डॉक्टर हंसराज, विधानसभा में मुख्य सचेतक विक्रम सिंह जरयाल, स्थानीय विधायक जियालाल कपूर, , उपायुक्त डीसी राणा अनुसूचित जाति जनजाति विकास निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, अध्यक्ष जिला परिषद नीलम ,जिला भाजपा अध्यक्ष जसवीर नागपाल सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे । इस दौरान ऐतिहासिक चौरासी मंदिर परिसर की लाइव फीड को प्रदेश के चार अन्य धार्मिक स्थलों सहित देश के विभिन्न 87 धार्मिक स्थलों के साथ प्रसारित किया गया ।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया