आइसलैंड में ज्वालामुखी विस्फोट के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2025

दक्षिण-पश्चिमी आइसलैंड में ज्वालामुखी विस्फोट के कारण स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना पड़ा है। राष्ट्रीय प्रसारक आरयूवी ने खबर दी है। आइसलैंड के मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी रेक्जाविक के दक्षिण-पश्चिम में रेक्जानेस प्रायद्वीप पर तीव्र भूकंपीय झटकों के बाद बुधवार सुबह करीब चार बजे विस्फोट शुरू हुआ।

स्थानीय पुलिस आयुक्त मार्गरेट क्रिस्टिन पाल्सडॉटिर ने कहा कि निकासी सुचारू रूप से चली और यह अभियान लगभग 90 मिनट तक चला। उन्होंने कहा, बेशक, लोगों की इस बात पर अलग-अलग राय है कि निकासी जरूरी है या नहीं, लेकिन यह हमारा फैसला है और जिसकी ज़िम्मेदारी हम लेते हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि ज्वालामुखी विस्फोट से निकला लावा एक दरार से बह रहा है, और वह दरार लगभग 700 से 1000 मीटर चौड़ी है। यह लावा दक्षिण-पूर्व की दिशा में बह रहा है, लेकिन इस समय यह किसी भी अवसरंचना को नुकसान नहीं पहुंचा रहा है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार