जो लोग भाजपा में शामिल होने को लेकर असमंजस में हैं वह तुरंत पार्टी छोड़कर जाएं: ममता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2019

कोलकाता। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा का दामन थामने वाले तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर बरसते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को बागी नेताओं को ‘‘लालची और भ्रष्ट’’ बताते हुए कहा कि भगवा पार्टी ‘‘कचरा बटोर रही है।’’ तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि वह ‘‘धोखेबाजों’’ का स्थान ‘‘समर्पित सदस्यों’’ को देंगी और जो लोग ‘‘भाजपा में शामिल होने को लेकर असमंजस में हैं’’ वह तुरंत पार्टी छोड़कर चले जाएं। मई के अंतिम सप्ताह में लोकसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद से अब तक पार्टी के तीन विधायकों और पांच स्थानीय निकाय के ज्यादातर पार्षदों के भाजपा में शामिल होने की पृष्ठभूमि में बनर्जी का यह बयान आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमें उन भ्रष्ट और लालची नेताओं की चिंता नहीं है जो दूसरी पार्टी में जा रहे हैं। वे भाजपा में इसलिए शामिल हुए हैं, क्योंकि उन्हें अपनी करनी का फल मिलने का अंदेशा सता रहा था।’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रही है।

इसे भी पढ़ें: ममता को झटका, TMC विधायक और 16 पार्षद भाजपा में शामिल

पूरे राज्य के पार्षदों के साथ हुई बैठक में बनर्जी ने कहा, ‘‘हम अपना कचरा फेंक रहे हैं और भाजपा उन्हें बटोर रही है। लेकिन दूसरी पार्टी में शामिल होकर लोग भ्रष्टाचार की जांच से नहीं बच सकते हैं।’’ तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले वह पार्टी का पुनर्गठन करना चाहती हैं और जो भाजपा में शामिल होने को लेकर भ्रम में हैं, उन्हें तुरंत पार्टी छोड़ देनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?

Saraswati Mantra: Maa Saraswati के इन चमत्कारी Mantras के जाप से मिलेगी बुद्धि और ज्ञान में अपार सफलता

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah