Numerology Tips: इस रंग के कपड़े पहनने से मूलांक 1 वालों को जीवन में मिलती है सफलता

By अनन्या मिश्रा | Aug 26, 2024

ज्योतिष शास्त्र की एक शाखा अंक ज्योतिष है। अंक ज्योतिष में मूलांक, जन्मतिथि और भाग्यांक के माध्यम से जातक के स्वभाव, स्वास्थ्य और भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मूलांक 1 वाले जातक सूर्य से प्रभावित होते हैं और यदि कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, तो इन्हें जीवन में तमाम सकारात्मक गुण देखने को मिलते हैं। यह जातक आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं और इनमें नेतृत्व क्षमता कूट-कूटकर भरी होती है। 


मूलांक 1 वाले जातक स्वतंत्र चरित्र के धनी होते हैं और इनको किसी पर निर्भर रहना पसंद नहीं होता है। यह जातक साहसी औऱ निर्णायक होते हैं। यह लोग किसी भी परिस्थिति का डटकर सामना करते हैं। इनमें रचनात्मकता कूट-कूटकर भरी होती है। इस मूलांक के जातक जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मूलांक 1 वाले जातकों के लिए कौन सा रंग शुभ माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 28 August 2024 | आज का प्रेम राशिफल 28 अगस्त | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन


पीले रंग के कपड़े पहनें

बता दें कि पीला रंग ऊर्जा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सफलता का प्रतीक होता है। इस मूलांक के लोग स्वाभाविक रूप से लीडर होते हैं और पीला रंग इनके नेतृत्व कौशल को बढ़ावा देने में सहायता करता है। इसलिए मूलांक 1 वाले जातकों को पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए।


सुनहरे रंग के कपड़े पहनें 

वहीं इस मूलांक के जातकों को सुनहरे रंग के कपड़े भी पहनना चाहिए। यह रंग आध्यात्मिकता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मूलांक 1 वाले जातक महत्वकांक्षी होते हैं। ऐसे में सुनहरा रंग उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद कर सकता है। साथ ही सुनहरा रंग पहनने से मूलांक 1 वाले जातकों को जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।


नारंगी रंग के कपड़े पहनें

इस रंग के जातकों को नारंगी रंग के कपड़े पहनना चाहिए। क्योंकि नारंगी रंग जोश, साहस और उत्साह का प्रतीक होता है। मूलांक 1 वाले जातक ऊर्जावान होते हैं। ऐसे में यह रंग इन जातकों को अपनी ऊर्जा को बनाए रखने में सहायता कर सकता है।


न पहनें काले कपड़े

मूलांक 1 वाले लोगों को काले रंग के कपड़े भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि काला रंग रहस्य, अंधेरे और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इस रंग के वस्त्रों को पहनने से आपकी एनर्जी कम हो सकती है।


न पहनें भूरे रंग के कपड़े

इसके साथ ही मूलांक 1 वाले जातकों को भूरे रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। क्योंकि भूरा रंग नीरसता, उदासी और स्थिरता का प्रतीक होता है। इसलिए इन जातकों को भूरे रंग से बचना चाहिए। क्योंकि यह रंग मूलांक 1 वाले जातकों को आलसी बनाता है।

प्रमुख खबरें

No Foundation Makeup Tips: बिना फाउंडेशन के पाएं Alia Bhatt का मेकअप लुक, ट्राई करें ये हैक्स

VB-G RAM G Bill: शशि थरूर का केंद्र सरकार पर कटाक्ष: राम का नाम बदनाम ना करो

Shiksha Adhishthan Bill: धर्मेंद्र प्रधान बोले- विश्वविद्यालयों के नियमन, मानक निर्धारण और प्रत्यायन में एकरूपता लाने की आवश्यकता

Sansad Diary: G Ram G Bill लोकसभा में पेश, विपक्ष ने गांधी जी का नाम हटाने का किया विरोध