फ्रांस में जागकर प्रदर्शन करो, भारत की धरती पर करने से कुछ नहीं होगा- रामेश्वर शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Oct 30, 2020

भोपाल। गुरूवार को भोपाल के इकबाल मैदान में फ्रांस के राष्ट्रपति के किलाफ हुए प्रदर्शन को लेकर मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर और भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि जो इस तरह की शक्तियों का प्रदर्शन कर रहे है इसी का नाम तो कट्टरबाद है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भारत की धरती पर प्रदर्शन करने से कुछ नहीं होगा। प्रदर्शन करना है तो फ्रांस जाईए चीन जाईए वहां के मैदानों में उतर जाईए। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेताओं के अहंकार का जनता मुंहतोड़ जवाब देगी: शिवराज सिंह चौहान

वही पुलवामा हमले पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा सबूत मांगे जाने पर भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अब नेताजी सुभाषचंद्र बोस और भगत सिंह वाली कांग्रेस नहीं रह गई है। इसमें तो वह लोग है, जिसे देश का नक्शा भी नहीं मालूम है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे लोग जो रहते तो मध्य प्रदेश में है, लेकिन गाते इस्लामाबाद की है। ऐसे लोग जब तक कांग्रेस में रहेंगे न तो वह भारत के सैनिकों का सम्मान कर सकेंगे, न भारत की बहादुरी का सम्मान कर सकेंगे, न भारत के तिरंगें का मान-सम्मान जिन्दा रख सकेंगे। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश उप चुनावों के बीच अवैध शराब, ड्रग और करोड़ों की नगदी जब्त

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि पुलवामा में हुए हमले को पाकिस्तान ने तो पहले ही स्वीकार कर लिया था, लेकिन हिन्दुस्तान में पप्पू टाईप के नेताओं ने स्वीकार नहीं किया था। लेकिन भारत के सैनिक को किसी को बताने की जरूरत नहीं है। वो मादरे वतन के लिए माँ के दूध का कर्ज निभाने के लिए यह कहकर जाता है कि माँ आपने जो तिलक लगाया वह शौर्य का है, सम्मान का है, तेरे दूध की शान का है, मैं जिस काम के लिए जा रहा हूँ तेरे से ये वादा तो करता हूँ कि तेरी गोदी में तो यह लाल आएगा लेकिन पीठ नहीं दिखाएगा। भारत को प्रमाण देने की जरूरत नहीं है, भारत में मोदी है। हिन्दुस्तानियों को प्रमाण देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि एक दिन इस्लामाबाद में तिरंगा फैराएगें सारे कांग्रेसियों को प्रमाण मिल जाएगें। 

प्रमुख खबरें

Gurmeet Ram Rahim 21 दिन की Furlough पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया

Karnataka ने Amazon और Swiggy Instamart के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए, धतूरा बेचने पर रोक

Colombo Test Match India vs Sri Lanka | कोलंबो में भारत का दबदबा जारी, दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला

25 August History: Shane Warne के 400 टेस्ट विकेट और भारत की विश्व कप जीत