खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करके अपेक्षाओं पर खरा उतरे : रोहित शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2020

अबुधाबी। मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा को खुशी है कि उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करके अपेक्षाओं पर खरी उतरी। मुंबई इंडियन्स के शुक्रवार को केकेआर को पांच विकेट पर 148 रन पर रोकने के बाद 16.5 ओवर में दो विकेट पर 149 रन बनाकर बड़ी जीत दर्ज की। मुंबई के लिए क्विंटन डिकॉक ने 44 गेंद में नाबाद 78 रन की पारी खेली। रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमने अच्छी गेंदबाजी की, हमने अच्छी बल्लेबाजी की। कुल मिलाकर हम जैसा प्रदर्शन चाहते थे आज हमने वैसा खेल दिखाया।

इसे भी पढ़ें: मुंबई इंडियन्स की शानदार जीत, केकेआर को आठ विकेट से हराया

डिकॉक ने कहा, ‘‘पिछले मैच में मैं टीम को जीत दिलाने के लिये क्रीज पर मौजूद नहीं था जिसकी मुझे निराशा थी। माहेला जयवर्धने (कोच) ने मुझे कुछ सुधार करने के लिए कहा जिसका मुझे फायदा हुआ।’’ केकेआर के नये कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि मुंबई ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे उन्हें रोकना मुश्किल था। उन्होंने कहा, ‘‘हम आज के मुकाबले में किसी भी समय बेहतर स्थिति में नहीं थे। हमने हालांकि संघर्ष करने लायक रन बना लिये थे लेकिन जिस तरह से मुंबई ने बल्लेबाजी की उससे उन्हें रोकना मुश्किल था।’’ दिनेश कार्तिक को खुद से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘ हम मैच की स्थिति के मुताबिक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते थे।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है