शायद मेरा पिछला जन्म बंगाल में हुआ...मालदा की रैली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?

By अभिनय आकाश | Apr 26, 2024

प्रधानमंत्री मोदी ने मालदा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप इतना प्यार दे रहे हैं ऐसा लग रहा है या तो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या अगले जन्म में बंगाल की किसी मां के गोद से पैदा होने वाला हूं। इंडी गठबंधन के हर नेता ने ईवीएम को लेकर जनता के मन में संदेह पैदा करने का पाप किया है। कांग्रेस आपकी संपत्ति हड़पना चाहती है और टीएमसी इसके खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोल रही है। इन दोनों पार्टियों के बीच तुष्टिकरण की होड़ चल रही है।

इसे भी पढ़ें: भारत में चल रहे हैं चुनाव तभी मोदी ने मेलोनी को क्यों फोन लगाया, क्या Election Campaign में शामिल होने के लिए बुलाया?

टीएमसी सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को बंगाल में बसाने का काम कर रही है और कांग्रेस आपकी संपत्ति को ऐसे वोट बैंक में बांटने की बात कर रही है। लेकिन आज देश के लोकतंत्र और बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की ताकत देखिए, आज सुप्रीम कोर्ट ने मतपेटियों को लूटने का इरादा रखने वालों को ऐसा गहरा झटका दिया है कि उनके सारे सपने चूर-चूर हो गए हैं। टीएमसी और कांग्रेस को एक साथ रखने का सबसे बड़ा 'चुंबक' तुष्टीकरण है। तुष्टिकरण के लिए ये पार्टियां किसी भी स्तर तक जा सकती हैं, और देशहित में लिए गए हर फैसले को पलट सकती हैं! टीएमसी लगातार बंगाल के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Raymond Group के मालिक का पत्नी से झगड़ा लगातार बढ़ता जा रहा, अब नया विवाद हुआ खड़ा, संपत्ति से जुड़ा है मामला

यहां शिक्षक भर्ती घोटाले ने करीब 26 हजार परिवारों की रोजी-रोटी छीन ली। दूसरी ओर, सत्तासीन भाजपा युवा सशक्तीकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, और अत्यंत पारदर्शी तरीके से युवाओं को आजीविका के अवसर प्रदान कर रही है। टीएमसी और कांग्रेस में तुष्टिकरण का कॉम्पिटिशन चल रहा है। टीएमसी सरकार बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों को लाकर बसाने का काम करती है। इन घुसपैठियों को आपकी जमीन और खेत पर कब्जा करवाती है और कांग्रेस आपकी संपत्ति ऐसे वोटबैंक में बांटने की बात कर रही है।

प्रमुख खबरें

Poland के Krakow में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल

ISIS Module Case में Mumbai की विशेष अदालत ने डॉक्टर Adnan Ali Sarkar को सुनाई 6 साल की कैद

CEC ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद: KC Venugopal

Hyderabad में छात्र की आत्महत्या पर कॉलेज Principal और लेक्चरर गिरफ्तार