पद के लायक व्यक्ति ही असली मुख्यमंत्री होता है: सोनू सूद ने एक वीडियो में कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2022

चंडीगढ़| कांग्रेस ने सोमवार को एक छोटा वीडियो साझा किया, जिसमें अभिनेता सोनू सूद यह कहते नजर आते हैं कि स्वयं को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने वाले व्यक्ति के बजाय वह व्यक्ति ‘‘असली मुख्यमंत्री’’ होता है, जो इस पद के लायक होता है।

कांग्रेस की पंजाब इकाई ने 36 सेकंड के इस वीडियो को ट्वीट किया है, जिसके अंत में विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की फुटेज दिखाई गई है। सूद की बहन मालविका सूद सच्चर हाल में कांग्रेस में शामिल हुई हैं।

पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है। वीडियो में सूद यह कहते नजर आते हैं, ‘‘असली मुख्यमंत्री या राजा ऐसा व्यक्ति होता है, जिसे जबरदस्ती कुर्सी पर बैठाया जाए। उसे संघर्ष नहीं करना पड़ता या उसे लोगों को यह बताने की जरूरत नहीं पड़ती कि मैं मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार हूं और मैं इसका हकदार हूं।

प्रमुख खबरें

Jammu में JKSSB परीक्षा में नकल कराने की कोशिश नाकाम, 14 संदिग्ध पकड़े गए

PM Modi ने Revanth Reddy से मिलकर सहयोग का दिया संदेश, Bandi Sanjay ने सराहा

Fazilka में शादी से लौट रहे लोगों की कार पिकअप से टकराई, 3 नाबालिगों समेत 5 की मौत

Kota की दूध डेयरी में गैस रिसाव से लगी आग, 19 वर्षीय कर्मचारी की जलकर मौत