भारतीय मूल के लोग अगले 25 साल में भारत की प्रगति का हिस्सा बनेंः सीतारमण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2022

वाशिंगटन|  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों से अगले 25 वर्षों के दौरान देश की प्रगति में भागीदार बनने का अनुरोध किया है।

वित्त मंत्रालय की तरफ से रविवार को किए गए एक ट्वीट के मुताबिक, सीतारमण ने नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में भारतीयों के योगदान पर प्रकाश डाला।

इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की तरफ से किए गए संरचनात्मक सुधारों का भी जिक्र करते हुए भारतीय समुदाय से आजादी के अमृत काल का हिस्सा बनने का अनुरोध किया। भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष से 100 वर्ष तक के समय को सरकार ने अमृत काल का नाम दिया है।

इस अवधि में भारत को विकास के नए सफर पर ले जाने का संकल्प सरकार ने जताया है। सीतारमण ने अमेरिका में बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से प्रगति के इस सफर का हिस्सा बनने को कहा है।

प्रमुख खबरें

120 साल पुरानी योजना को Omar Abdullah ने किया बहाल, Pakistan हैरान, Indus Waters Treaty पर रोक के बीच J&K में बढ़ेगी बिजली उत्पादन क्षमता

बुजुर्गों के भरण-पोषण के लिये एक सराहनीय पहल

Operation Sindoor अभी खत्म नहीं हुआ, Rajnath Singh का Pakistan को संदेश, कोई दुस्साहस किया तो...

Ramayana Teaser | भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की झलक ने मचाया तहलका, फर्श से अर्श तक गूंजा जय श्री राम |Bollywood Wrap Up