Peter Navarro ने फिर साधा भारत पर निशाना, कहा : भारत में AI के लिए अमेरिका के लोग क्यों कर रहे भुगतान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2026

व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने एक बार फिर भारत की आलोचना करते हुए सवाल उठाया कि अमेरिका के नागरिक भारत में कृत्रिम मेधा (एआई) के लिए भुगतान क्यों कर रहे हैं?

नवारो ने ‘रियल अमेरिकाज वॉयस’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “सवाल यह उठता है कि अमेरिका के नागरिक भारत में एआई के लिए भुगतान क्यों कर रहे हैं? चैट जीपीटी अमेरिकी जमीन पर काम कर रहा है, अमेरिकी बिजली का उपयोग कर रहा है और चैट जीपीटी के बड़े उपयोगकर्ताओं को सेवाएं प्रदान कर रहा है, उदाहरण के लिए भारत, चीन और दुनिया के अन्य हिस्सों में। इसलिए यह एक और मुद्दा है, जिसे सुलझाया जाना चाहिए।”

उन्होंने पिछले साल रूस से तेल खरीदने, अधिक शुल्क लगाने के लिए भारत की लगातार आलोचना की थी और भारत को ‘टैरिफ का महाराजा’ करार दिया था। नवारो ने भारत के रूस से तेल खरीदने को ‘ब्लड मनी’ भी कहा था और बताया था कि यूक्रेन युद्ध से पहले दिल्ली ने मॉस्को से बड़ी मात्रा में तेल नहीं खरीदा था।

वहीं, भारत का कहना है कि किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था की तरह, वह अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।नेवारो ने ‘ब्रिक्स’ देशों पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘‘असल बात यह है कि इस समूह के किसी भी देश का अस्तित्व अमेरिका को उत्पाद बेचे बिना नहीं रह सकता। और जब वे अमेरिका को अपने उत्पाद बेचते हैं, तो अपने निर्यात के माध्यम से, वे अनुचित व्यापार तौर तरीकों से हमारा खून चूसने वाले वैंपायर (पिशाचों) की तरह होते हैं।

प्रमुख खबरें

President Murmu ने IFS Officers को दिया राष्ट्रहित सर्वोपरि का मंत्र, जनसेवा पर जोर

Nepal Tibet सीमा पर आई Flood में 288 भारतीय लापता, राहत कार्य में जुटा MEA

25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, Global South की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी

Dolphin के साथ क्रूरता! बिहार के Saharsa में दुर्लभ डॉल्फिन का शिकार करने पर Action, आरोपी गिरफ्तार