भगत सिंह को पकड़ने वालों के नाम पर वेलफेयर स्कीम के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका, जेपी सांडर्स और चानन सिंह के नाम पर मेमोरियल फंड

By अभिनय आकाश | May 05, 2022

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में शहीद ए आजम भगत सिंह से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। जिसमें भगत सिंह को पकड़ने वालों के नाम पर फंड के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका डाली गई। हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को पंजाब पुलिस नियमों (हरियाणा के लिए लागू) में संशोधन की मांग करने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है। याचिका में कहा गया है कि भगत सिंह को पकड़ने वाले ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जे पी सॉन्डर्स और हेड कांस्टेबल चानन सिंह के नाम पर कल्याण कोष दिया जाता है। जो शहीद ए आजम का अपमान है। 

इसे भी पढ़ें: हिंदी-हिंदू-हिंदुस्तान: बहस हिंदी को लेकर लेकिन सभी वक्ता अंग्रेजी में बोले, भाषा के सवाल पर संविधान सभा में क्या हुआ था?

हाईकोर्ट के जस्टिस जीएस संधावालिया और जस्टिस विकास सूरी की खंडपीठ ने याचिका पर संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है। सॉन्डर्स-चनन सिंह मेमोरियल फंड का उद्देश्य उन पुलिस अधिकारियों के परिजनों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करना है जो अपने परिवारों को बेसहारा छोड़कर सेवा में रहते हुए मर जाते हैं या मारे जाते हैं। चिकाकर्ता ने कहा कि देशभक्ति और राष्ट्रवादी भावनाओं के साथ याचिकाकर्ता सहित नागरिकों की भावनाएं इस तरह के प्रावधानों से आहत होती हैं, क्योंकि ऐसे प्रावधान असंवैधानिक घोषित किए जाने के लायक हैं।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!