पाकिस्तान में 30 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें एक लीटर तेल की कीमत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने बृहस्पतिवार को पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में 30 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह मूल्यवृद्धि आधी रात से लागू हो गयी। इसके बाद पेट्रोल 179.85 रुपये प्रति लीटर, डीजल 174.15 रुपये प्रति लीटर और केरोसिन 155.95 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने यहां एक प्रेस वार्ता में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि नई कीमतें आधी रात से लागू हो जाएंगी। इससे एक दिन पहले कतर में पाकिस्तान सरकार और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के बीच आर्थिक सहायता को लेकर हुई बातचीत बेनतीजा रही थी।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: West Asia पर नजरें गड़ाये दुनिया को भीषण होती Afghanistan-Pakistan War पर भी ध्यान देना चाहिए

धड़धड़ाते हुए पाकिस्तान में घुस गए अफगान ड्रोन, एयरस्ट्राइक कर शहबाज-मुनीर ने की भूल, तालिबान ने चंद घंटों में सिखाया सबक

जंग के बीच ट्रंप को किम ने ललकारा, ईरान वॉर में नार्थ कोरिया की अमेरिका को दो टूक

Assam में विकास का महाकुंभ! PM मोदी आज पहुंचेंगे कोकराझार, विधानसभा चुनाव से पहले 47,600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात