बजट के साथ ही आम लोगों पर महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2019

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के शुक्रवार को बजट में ईंधन पर कर बढ़ाने की घोषणा के बाद पेट्रोल के दाममें 2.5 रुपये प्रतिलीटर और डीजल में 2.30 रुपये प्रतिलीटर की वृद्धि होगी। वित्तमंत्री ने वाहन ईंधनों पर उत्पाद शुल्क और सड़क एवं संरचना उपकर में कुल मिला कर दो-दो रुपये प्रतिलीटर की बढ़ोतरी की है। इससे सरकार को 28,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें: जानें मोदी सरकार 2.0 के पहले बजट में किसको क्या मिला?

वर्तमान में, सरकार ने कच्चे तेल पर कोई सीमाशुल्क नहीं लगाया हुआ है और इसके आयात पर केवल राष्ट्रीय आपदा आकस्मि कशुल्क (एनसीसीडी) के रूप में सिर्फ 50 रुपये प्रतिटन का शुल्क लगता है। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा, कच्चा तेल ऊंचे स्तर से अब नीचे की ओर आ रहा है। इसने पेट्रोल और डीजल पर उपकर एवं उत्पाद शुल्क की समीक्षा करने की गुंजाइश पैदा हुई है। मैंने पेट्रोल और डीजल प्रत्येक पर दो-दो रुपये का विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क और सड़क एवं अवसंरचना उपकर बढ़ाने का प्रस्ताव किया है।  

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह