चुनाव से पहले महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, प्रधान ने सऊदी अरब से की अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2019

नयी दिल्ली। आम चुनाव की घोषणा से ठीक पहले पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर से तेजी को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यात देश सऊदी अरब से कच्चे तेल की दरों को उचित स्तर पर बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। पेट्रोल और डीजल के दाम पिछले एक महीने में 2 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा बढ़ चुके हैं। इसके पीछे मुख्य रुप से अमेरिका और चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर टकराव समाप्त होने की उम्मीद के साथ साथ तेल निर्यात देशों के संगठन के सहयोगी रूस द्वारा तेल आपूर्ति में कटौती बढ़ाने की घोषणा शामिल है। चीनी-अमेरिका व्यापार युद्ध से वैश्विक आर्थिक गतिविधियों में गिरावट आयी है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में बढ़े पेट्रोल के दाम, शाह ने कुमारस्वामी सरकार को सुनाई खरी-खोटी

बयान में कहा गया है कि प्रधान ने वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी को लेकर चिंता जताई। प्रधान ने देशों के उत्पादन में कटौती के निर्णय को देखते हुए भारत को कच्चे तेल और रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति की आवश्यकता पर भी जोर दिया। दोनों मंत्रियों ने हाल में हुई भू-राजनीतिक घटनाक्रमों का वैश्विक तेल बाजार पर पड़ने वाले नकारात्मक असर पर भी चर्चा की है। हालांकि ,इसमें भारत की मांग के संबंध में अल-फलीह ने क्या कहा इसके बारे में नहीं बताया गया है। पिछले एक महीने में पेट्रोल और डीजल के दामों में क्रमश:2.12 रुपये और 2.03 रुपये की तेजी आई है। दिल्ली में रविवार को पेट्रोल 72.40रुपये प्रति लीटर और डीजल 67.54 रुपये प्रति लीटर पर था।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay