पेट्रोल सेंचुरी मार रहा है और भाजपा चियर लीडर्स की तरह डांस कर रही है -भूपेन्द्र गुप्ता

By दिनेश शुक्ल | May 12, 2021

भोपाल। एक तरफ जनता कोरोना के हमले से बेजार जान बचाती फिर रही है दूसरी तरफ नकली रेमडेसिविर बनाने वाले, ऑक्सीजन सिलेंडर की मुनाफाखोरी करने वाले डाकुओं से परेशान है। अस्पताल में बेड नहीं है, दवाई नहीं है, बिल चुकाने के लिए पैसे नहीं है। इन परेशानियों से बेजान जनता को अब पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की आग में सरकार ने झोंक दिया है। वही पेट्रोल सेंचुरी मार रहा है और भाजपा चियर लीडर्स की तरह डांस कर रही है। यह कहना है मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता का। गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश में  लगभग दो लाख सक्रिय मरीज अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, लगभग एक लाख मरीज घर से इलाज करा रहे हैं, इनके परिजनों को अस्पताल जाना होता है, दवा लेने जाना होता है।लेकिन पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों ने उनकी गाड़ी के पहिये बांध दिये हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार