मणिपुर में वायुसेना ने पहुंचाए पेट्रोलियम उत्पाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2017

इम्फाल। ईंधन की कमी से जूझ रहे मणिपुर में पेट्रोलियम उत्पाद लेकर आया भारतीय वायुसेना का एक कार्गो ऑइल टैंकर आज इम्फाल हवाई अड्डे पर उतरा। राज्य में अगले माह की शुरूआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। यह दूसरी बार है जब वायुसेना का कार्गो तेल टैंकर इम्फाल में पेट्रोलियम उत्पाद लेकर आया है जहां जारी अनिश्चितकालीन आर्थिक गतिरोध के कारण ईंधन समेत अन्य आवश्यक उत्पादों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

 

आर्थिक गतिरोध पिछले साल एक नवंबर को शुरू हुआ था। राज्य सरकार के नए जिलों के गठन के फैसले के खिलाफ यूनाईटेड नगा काउंसिल ने राजमार्गों पर यह गतिरोध शुरू किया था। चुनाव आयोग ने कल कहा था कि राज्य में पर्याप्त पेट्रोलियम उत्पाद उपलब्ध हैं जिससे कि मार्च में होने वाले विधानसभा चुनाव में चुनाव अधिकारियों का सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा। आयोग ने यह भी कहा था कि मणिपुर में जारी आर्थिक गतिरोध से चुनावी प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Indonesia Earthquake | सुमात्रा द्वीप में भूकंप के तेज झटके! रिक्टर स्केल पर 6.1 की तीव्रता, सुनामी का खतरा नहीं

Jamsetji Tata Birth Anniversary: जानें कैसे 21 हजार से खड़ा हुआ Tata Group, ये है Father of Indian Industry की कहानी

West एशिया संकट की आंच India तक! BMI की रिपोर्ट में चेतावनी, निवेश और GDP पर बड़ा खतरा

Jai Hind Jai Sindh: A Love Story में साथ आए महेश मांजरेकर, जया प्रदा और ज़रीना वहाब; मोशन पोस्टर जारी