चीन को लगा बड़ा झटका, अमेरिका के साथ अहम रक्षा समझौते को जारी रखेगा फिलीपीन्‍स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2021

मनीला। फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने अमेरिका के साथ एक अहम रक्षा समझौते को खत्म करने का पूर्व का फैसला रद्द कर दिया है। इस समझौते के तहत अमेरिकी और फिलीपीन के बलों के बीच बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास किए जाते थे। रक्षा मंत्री डेल्फिन लोरेनजाना ने अपने अमेरिकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के साथ मनीला में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दुतेर्ते के इस फैसले की घोषणा की। फिलीपीन के एक अन्य अधिकारी ने ‘एपी’ को बताया कि विदेश मंत्री टियोडोरो लोसिन जूनियर ‘विज़िटिंग फोर्स एग्रीमेंट’ (वीएफए) से जुड़े दुतेर्ते के फैसले के दस्तावेज शुक्रवार को एक अन्य बैठक में ऑस्टिन को देंगे।

प्रमुख खबरें

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद

Khyber Pakhtunkhwa में TTP आतंकियों के साथ मुठभेड़, 6 सुरक्षाकर्मियों समेत 14 की मौत

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force