विनेश फोगाट, रितु फोगाट को राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2017

इंदौर। विनेश फोगाट और रितु फोगाट ने राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के शुरूआती दिन यहां महिलाओं के वर्ग में अपने अपने भार वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। महिला कुश्ती में केवल दो भार वर्गों में कुश्ती लड़ी गयी और दोनों में फोगाट बहनें चैंपियन बनी। रेलवे की तरफ से खेल रही राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता विनेश ने महिलाओं के 55 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा की मनीषा को हराकर सोने का तमगा हासिल किया।

उनकी छोटी बहन रितु ने महिलाओं के 50 किग्रा में निर्मला को पराजित करके स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रीय महिला टीम के कोच कुलदीप मलिक के अनुसार दोनों फोगाट बहनों ने अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिद्वंद्वियों को आसानी से हराया। ग्रीको रोमन में पंजाब के हरप्रीत सिंह ने 82 किग्रा भार वर्ग में रेलवे के अमरनाथ यादव को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

 

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम