कश्मीर में आज दोपहर से बजीं फोन की घंटियां, इंटरनेट पर लगी रहेगी पाबंदी

By अभिनय आकाश | Oct 14, 2019

जम्मू एवं कश्मीर में आज दोपहर 12 बजे से मोबाइल फोन की घंटियां बजनी शुरू हो गई। करीब 70 दिनों बाद आज से 40 लाख से ज्यादा मोबाइल पोस्टपेड सेवाएं बहाल की गई। राज्य सरकार ने दो दिन पहले पोस्टपेड सेवाओं पर पाबंदी हटाने का फैसला लिया था। सोमवार से मोबाइल पोस्टपेड सेवाएं बहाल कर दी गई।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में पिछले पांच अगस्त से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद एहतियातन सरकार ने फोन और इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद हालात सामान्य होने पर पिछले महीने सरकार ने टेलीफोन के सभी एक्सचेंज चालू कर दिए थे और लैंडलाइन सेवाओं को बहाल कर दिया था। प्राप्त जानकारी अनुसार घाटी में 66 लाख मोबाइल उपभोक्ता हैं जिनमें से तकरीबन 40 लाख उपभोक्ताओं के पास पोस्ट पेड सुविधा है। इंटरनेट सुविधा की बहाली पर हालांकि कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। घाटी में पांच अगस्त से इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं।

प्रमुख खबरें

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र