नितिन गडकरी के पोते की सोशल मीडिया पर फोटो वायरल, संस्कार की हो रही खूब चर्चा, जानें वजह

By अंकित सिंह | May 23, 2022

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं, देश के सबसे सफल मंत्रियों में नितिन गडकरी का नाम भी सामने आता है। हालांकि इस बार नितिन गडकरी से ज्यादा उनके पोते निनाद की खूब चर्चा हो रही है। निनाद की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग निनाद के संस्कार की खूब तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, पूरा मामला नागपुर का है जब नितिन गडकरी के पोते निनाद के उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे थे। निनाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को साष्टांग प्रणाम कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। राजनाथ सिंह भी झुककर निनाद को आशीर्वाद दे रहे हैं। अब यही फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और लोग निनाद के संस्कार की तारीफ कर रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: राजनाथ सिंह की चेतावनी- भारत अब कमजोर देश नहीं रहा, किसी ने हमें छेड़ा तो हम छोड़ेंगे नहीं


निनाद के सिर पर चोटी, पारंपरिक परिधान और अष्टांग प्रणाम करने का अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग निनाद की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो यह तक लिख दिया कि धन और वैभव के नशे में चूर होकर नेताओं के बिगड़ैल बच्चों को नितिन गडकरी के पोते से संस्कार की सीख लेनी चाहिए। इन तस्वीरों को नितिन गडकरी के कार्यालय की ओर से साझा किया गया था। गडकरी के आवास पर पहुंचने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हवाई अड्डे पर कुछ अधिकारियों से भी मुलाकात की थी। इन तस्वीरों में नितिन गडकरी अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में नितिन गडकरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते भी दिखाई दे रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, तूफान से उड़ानें प्रभावित, यातायात बाधित होने की संभावना


रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भर होने पर ध्यान दें: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा क्षेत्र के हितधारकों से कहा कि वे ‘‘बाहरी प्रौद्योगिकी के साथ तालमेल बिठाते हुए रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भर होने’’ पर ध्यान केंद्रित करें। नागपुर की अपनी यात्रा के दौरान सिंह ने रक्षा कमांडरों से कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सही रखरखाव और संचालन प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए भी कहा। एयर मार्शल शशिकर चौधरी, एओसी-इन-सी मेंटेनेंस कमांड और असैन्य एवं सैन्य प्रतिष्ठानों के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने यहां हवाई अड्डा पहुंचने पर सिंह का स्वागत किया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सिंह ने हवाई अड्डे पर रक्षा क्षेत्र के कुछ हितधारकों के साथ बातचीत की। उन्हें इस क्षेत्र में सेना, वायु सेना और रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों सहित रक्षा प्रतिष्ठानों द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।

प्रमुख खबरें

IPL 2024 CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी शिकस्त, स्पिनरों का शानदार प्रदर्शन

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए