By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2025
मंगलुरु में बुधवार को भारी बारिश के बीच एक फोटोग्राफर की कार मंगलुरु-उडुपी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाले में गिर गई जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और नारायण को बचाने का प्रयास किया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।