जेल में बंद जूलयिन असांजे की हालत नाजूक, 60 से ज्यादा डॉक्टरों ने ब्रिटेन सरकार को लिखा पत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2019

लंदन। विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के स्वास्थ्य को लेकर 60 से अधिक डॉक्टरों ने एक खुला पत्र लिखा है और उसकी नाजुक हालत को लेकर चिंता जताते हुए उसके ब्रिटेन की जेल में दम तोड़ देने की आशंका व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि असांजे जासूसी के आरोपों में अमेरिका प्रत्यर्पित किये जाने की मांग के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। जासूसी अधिनिधयम के तहत दोषी पाए जाने पर उन्हें अमेरिकी जेल में 175 साल बिताने पड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन जाने के लिए रेफ्रिजरेटर कंटेनर में छिपे थे 25 लोग, नीदरलैंड में उतारे गए

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के स्वतंत्र विशेषज्ञ ने कहा कि असांजे का जिस तरह से उत्पीड़न किया जा रहा है वह उनके जीवन के लिए घातक हो सकता है। डॉक्टरों ने 16 पृष्ठों के इस खुले पत्र में कहा कि हमने चिकित्सक के तौर पर यह पत्र जूलियन असांजे के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में हमारी गंभीर चिंताओं को व्यक्त करने के लिए लिखा है। उन्होंने लिखा कि असांजे के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सा की आवश्यकता है। 

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया