PIA की उड़ान की यात्री ने शौचालय समझकर आपातकालीन निकास द्वार खोला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की एक उड़ान में सवार एक महिला यात्री ने गलती से विमान का आपातकालीन निकास द्वार शौचालय समझकर खोल दिया जिससे अफरा तफरी मच गई। पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमान कंपनी ने कहा कि विमान शनिवार को तड़के मैनचैस्टर हवाई अड्डे के रनवे पर खड़ा था। उसी दौरान महिला यात्री ने बटन दबा दिया जिससे आपातकालीन निकास द्वार खुल गया।

पीआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि पीआईए की मैनचैस्टर उड़ान पीके 702 सात घंटे विलंबित हुई। रवानगी शुक्रवार रात में विलंबित हुई जब विमान की एक यात्री ने गलती से विमान का आपातकालीन निकास द्वार खोल दिया जिससे आपातकालीन ढलान सक्रिय हो गया। घटना के बाद मानक संचालन प्रक्रिया के तहत करीब 40 यात्रियों को उनके सामान के साथ विमान से नीचे उतारा गया।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में 13 साल की हिंदू लड़की के साथ हुआ बलात्कार

पीआईए ने कहा कि यात्रियों के परिवहन और होटल में ठहरने का इंतजाम किया गया और बाद में उन्हें अन्य उड़ान से भेजा गया। पीआईए के मुख्य कार्यकारी एयर मार्शल अरशद मलिक ने घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं। पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमान कंपनी वर्षों से घाटे में चल रही है और सरकार उसकी हालत सुधारने का प्रयास कर रही है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह