कोरोना वायरस पर सरकार के प्रयासों के बारे में सूचना मुहैया कराने के लिए आगे आयी PIB

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2020

नयी दिल्ली। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जानकारी के साथ संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने की दिशा में सरकार के प्रयासों के बारे में एक जगह सारी सूचनाएं मुहैया कराने की शुरूआत की है। कोरोना वायरस संकट पर मीडिया कवरेज को लेकर उच्चतम न्यायालय के आदेश के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। सारी सूचना पीआईबी की वेबसाईट पर उपलब्ध हैं। सरकारी सूत्रों ने कहा कि संकट के समय जिम्मेदारी से खबरें दी जाए इसके लिए उच्चतम न्यायालय के निर्देश के आलोक में मीडिया की मदद के लिए विस्तृत सूचना मुहैया करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने कोरोना वायरस की खबर देते समय मीडिया को उच्चतम न्‍यायालय द्वारा दिए गए निर्देश को बुधवार को रेखांकित किया। इसमें प्रिंट, इलेक्‍ट्रॉनिक और सोशल मीडिया सहित मीडिया को जिम्‍मेदारी की प्रबल भावना बरकरार रखने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि ऐसे अप्रमाणित समाचारों का प्रसार न होने पाए, जिनसे दहशत फैल सकती हो। पीआईबी ने अपनी वेबसाइट पर ‘‘कोविड-19 मामलों के लिए पीआईबी बुलेटिन’’ उपशीर्षक से मौजूदा स्थिति के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर सम्यक सूचना मुहैया करायी है।

प्रमुख खबरें

Dr Manmohan Singh Birth Anniversary: विरोधी भी थे मनमोहन सिंह के सरल स्वभाव के कायल, बिना चुनाव लड़े बने थे PM

Kriti Sanon ने महिलाओं के खिलाफ नफरत पर उठाई आवाज, बोलीं- मर्दों को सिखाएं...

कश्मीर पर आई बात तो भारत ने हिला डाले 57 मुस्लिम देश! PoK पर भी दे दिया अल्टीमेटम

Super El Nino से दुनियाभर में 4.51 लाख मौतों की आशंका, सह-लेखिका ने समझाई शोध की कार्यप्रणाली