By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2026
पंचकूला जिले में एक निजी ‘पिकअप वैन’ के दुर्घटनाग्रस्त होने से सोमवार को छह बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना रत्तेवाली गांव के पास हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वैन की शाफ्ट टूट जाने से उसका पहिया फंस गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया।