पायलट ने विमान में भोजपुरी में किया यात्रियों का स्वागत, सोशल मीडिया पर मिली तारीफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2021

नयी दिल्ली|  पटना से राष्ट्रीय राजधानी के लिए उड़ान भरने से पहले, इंडिगो एयरलाइंस के पायलट सिद्धार्थ कुमार ने बृहस्पतिवार को अपनी मूल भोजपुरी में यात्रियों का स्वागत व अभिवादन किया।

एक यात्री द्वारा शूट किया गया स्वागत उद्घोषणा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया और इसके कुछ ही देर बाद हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया और अपनी टिप्पणियां भी दीं।

इसे भी पढ़ें: किसानों ने कभी सड़कों को अवरुद्ध नहीं किया: किसान संघ के नेताओं ने दावा किया

भोजपुरी अधिकतर बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में बोली जाती है। वीडियो के बारे में कुमार ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी कि उद्घोषणा को एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड किया गया है।

उन्होंने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “मैं भाषाई संस्कृति (भोजपुरी) का हिस्सा हूं और मेरा मानना है कि संचार (लोगों से) जुड़ने के लिए होना चाहिए। इंडिगो एक शानदार और भविष्यवादी संगठन है और यह रचनात्मक प्रयोग को प्रोत्साहित करता है।”

कुमार देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो के साथ पिछले साढ़े चार सालों से काम कर रहे हैं। पायलट की उद्घोषणा के वीडियो के बारे में पूछे जाने पर, इंडिगो के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह मूल रूप से क्षेत्रीय मार्गों पर घोषणाओं के माध्यम से क्षेत्रीय भाषाओं में ग्राहकों तक पहुंचने के लिए एयरलाइन की नई पहल है। हाल के महीनों में, क्षेत्रीय हवाई संपर्क का विस्तार हो रहा है, इंडिगो सहित एयरलाइनों ने नए मार्ग शुरू किए हैं।

इसे भी पढ़ें: राजनीति नही करें, वास्तविक काम करें : उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए कहा

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo का Portugal टीम से संन्यास का फैसला, 23 साल के करियर पर लगेगा विराम

सूरत में सहकर्मी की गर्दन काटकर हत्या, आरोपी सचित्रकुमार नरेंद्र बल गिरफ्तार

अंबाला में Amit Shah ने 1857 क्रांति के भव्य शहीद स्मारक और संग्रहालय का लोकार्पण किया

Bhupender Yadav ने कहा, Bihar की अटकी परियोजनाओं को पर्यावरण मंजूरी पर मंत्रालय देगा ध्यान